{"_id":"683216686f369dafec076518","slug":"elderly-bike-rider-dies-youth-injured-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133679-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक जख्मी
Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। हनुमाननगर निवासी विनोद पाल (45) शुक्रवार रात बूधापुर निवासी छेदीलाल (70) को बाइक से उनके घर पहुंचाने जा रहे थे। डकाही बाईपास के पास बाइक पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी लंभुआ ले गए। इलाज के दौरान छेदीलाल की मौत हो गई। विनोद कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं, लंभुआ से सवारी भरकर एक टेंपो शनिवार सुबह मुरली नहर के पास पहुंचा था। अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में टेंपो पर सवार चांदा के छतौना निवासी शेर हुसैन, अफसाना व अयान घायल हो गए। सीएचसी लंभुआ से तीनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। (संवाद)