Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight eminent figures honored at a literary event

Sultanpur News: साहित्यिक समारोह में आठ विभूतियों का हुआ सम्मान

Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight eminent figures honored at a literary event
रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज के साहित्यिक समारोह में ​शि​क्षिका को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत- आय
कादीपुर। अवधी लोकगीतों में संवेदना, प्रकृति संरक्षण और ग्राम्य संस्कृति का दर्शन होता है। यह बात वरिष्ठ साहित्यकार एमपी सिंह ने रविवार को आयोजित साहित्यिक समारोह में कही। वे रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस साहित्यिक समारोह में विचार गोष्ठी, पुस्तक विमोचन और कवि गोष्ठी हुई। दिन भर चले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आठ विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में लोक साहित्य और संस्कृति विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ओंकारनाथ द्विवेदी ने कहा कि लोक साहित्य सहज सरल और शास्त्रीय नियमों से मुक्त होते हैं। आजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति का दायरा लोक साहित्य से अधिक व्यापक होता है। पराक्रम सिंह ने कहा कि भारत की सभी भाषाओं के अपने लोक साहित्य हैं। अध्यक्षता करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोक परंपरा तभी सुरक्षित रहेगी, जब हम उसे जीवन का अंग बनाएंगे। द्वितीय सत्र में राम प्यारे प्रजापति की आत्मकथा पैंसठ सीढ़ियाें का विमोचन हुआ। रवींद्र नाथ श्रीवास्तव विमल के महाकाव्य रानी जयराज कुंवरि का भी विमोचन किया गया। तृतीय सत्र में आठ लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। छविलाल पाल, इंद्रेश भदौरिया, आजेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार वर्मा मधुर, श्याम पलट पांडेय और वंदना यादव को सम्मानित किया गया। चतुर्थ सत्र में मथुरा प्रसाद सिंह जटायु की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, राणा प्रताप पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह विसेन, सुभाष चंद्र यादव परदेशी, इंद्रजीत सिंह अर्चक, अवनीश पांडेय सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed