{"_id":"627aabecbbbe3e2c4205d59b","slug":"dumping-ground-sultanpur-news-lko6299964107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को बना दिया कचरा डंपिंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजीएस चौराहे के पास कूड़ा फेंकने के लिए प्रस्तावित स्थल।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। शहर के एमजीएस चौराहे से सुल्तानपुर क्लब मार्केट को जाने वाले मोड़ के पास सड़क व उसके पास की पटरी को नगर पालिका की ओर से कचरा डंपिंग स्थल बनाया गया है। यहां पर दो वार्डों का कचरा फेंका जाता है। कचरा उठाने में लगी जेसीबी से सड़क आधे से अधिक कट गई है।
विज्ञापन
शहर के एमजीएस चौराहा दो वार्डों की सीमा पर है। एक हिस्सा सीताकुंड व दूसरा लालडिग्गी वार्ड में आता है। एमजीएस चौराहा से सुल्तानपुर क्लब को जाने वाली सड़क लाल डिग्गी वार्ड में आती है। यहां चौराहे के ठीक बगल बाईं तरफ सड़क व उसके आसपास रोज सीताकुंड व लालडिग्गी वार्ड से निकलने वाला कचरा फेंका जाता है। कचरा इतना अधिक होता है कि सड़क तक फैला रहता है। इसको हटाने के लिए जेसीबी आती है। कचरा उठाने की वजह से सड़क भी कटकर आधी हो गई है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने यहां डस्टबिन रखवा कर सड़क की दशा में सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।