फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   document verification of teachers will be done soon

616 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में आई तेजी

Fri, 15 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
document verification of teachers will be done soon
सुल्तानपुर। 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले बैच में नियुक्त हुए 616 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन का काम तेज हो गया है। करीब 20 विश्वविद्यालयों को शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन से संबंधित कागजात भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में जिले में 616 सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी। शासन के निर्देश पर इन सभी शिक्षकों को विद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान से पहले इन सभी के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। पहले चरण में स्नातक व बीएड के शैक्षिक अभिलेख का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 20 विश्वविद्यालयों संबंधित नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे चरण में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद को सत्यापन से संबंधित पत्राचार किए जाएंगे।
इन विश्वविद्यालयों में लगेगा सत्यापन शुल्क
कुछ विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए शुल्क लिए जाने की व्यवस्था है। शुल्क नहीं भेजे जाने पर सत्यापन रिपोर्ट नहीं भेजी जाती है।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय रीवा, लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा व डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में सत्यापन के लिए शुल्क लिए जाने की व्यवस्था है। जिन शिक्षकों की डिग्री इन विश्वविद्यालयों से संबंधित है, उनसे शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट भी शैक्षणिक अभिलेखों के साथ जमा कराया गया है।

शीघ्र पूरी होगी सत्यापन की प्रक्रिया
नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न बोर्डों व विश्वविद्यालयों को रजिस्टर्ड डाक व विशेष पत्र वाहक के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे हैं। जल्द ही पहले बैच के शिक्षकों का सत्यापन पूर्ण करा लिया जाएगा।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed