फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Do not let railways privatization: Shivgopal

रेलवे में निजीकरण का करेंगे पुरजोर विरोध

Fri, 12 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not let railways privatization: Shivgopal
सुल्तानपुर। उत्पादन इकाइयों के निजीकरण की यदि रेल में कोई भी कोशिश की गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। रेल इकाइयों के निजीकरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं करने देंगे। यह बातें आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने रेल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एनआरएमयू की ओर से शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र रहे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे में निजीकरण के प्रयास पर विरोध दर्ज कराया। कहा कि यदि उत्पादन इकाइयों का निगमीकरण या निजीकरण का प्रयास किया गया तो रेल संचालन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के 100 दिन के कार्यक्रम में उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण व निजीकरण का प्रस्ताव मांगा गया है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। मंडल मंत्री आरके पांडेय ने कहा कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व पर लिए गए निर्णय के अनुसार कार्य किया जाएगा।
स्थानीय शाखा मंत्री एससी द्विवेदी ने रेल कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं को उठाया। केशव गुप्ता ने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के लिए हम सभी एकजुट हैं।

शाखा अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर ज्योति स्वरूप, हिमांशु चौबे, अखिलेश यादव, यशवंत सिंह, रवींद्र यादव, राजबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed