फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM's inspection causes chaos at the CHC

Sultanpur News: डीएम के निरीक्षण से सीएचसी में मची अफरातफरी

Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM's inspection causes chaos at the CHC
 लंभुआ में सीएचसी अधीक्षक से बात करते डीएम इंद्रजीत सिंह। -संवाद
लंभुआ। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शासन से वीसी शुरू होने की सूचना पर जिलाधिकारी लौट गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को अस्पताल में फिर आने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह दोपहर सीएचसी पहुंचे। उनके साथ दो एसीएमओ व डीपीएम मौजूद रहे। डीएम ने सीएचसी में मरीजों से इलाज, दवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल की चारदीवारी, चिकित्सक आवास, सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए एक योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. जेसी सरोज, डॉ. लालजी, डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) संतोष यादव के साथ बैठक की। अस्पताल की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के निर्देश दिए। कहा कि वे बृहस्पतिवार को फिर से अस्पताल के विधिवत निरीक्षण के लिए आएंगे। सफाई व अन्य मौजूद सुविधाएं दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही हैं। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि उन्हें भी डीएम के बृहस्पतिवार को फिर से आने की जानकारी मिली है। डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।


भाग निकले मेडिकल स्टोर संचालक और लैब कर्मी
लंभुआ। स्थानीय सीएचसी में निजी मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी कर्मी अक्सर मौजूद रहते हैं। चिकित्सक के परचे जबरन ले लेने के मामले चर्चित हुए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी के पहुंचने पर मेडिकल स्टोर व लैब कर्मी अस्पताल में मौजूद रहे। जिलाधिकारी के पहुंचते ही वे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed