{"_id":"67deff57e074660880017161","slug":"disabled-people-showcased-their-skills-in-various-competitions-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-129268-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिव्यांगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाए हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिव्यांगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाए हुनर
Sat, 22 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गायन प्रतियोगिता में गीत गाती बालिका
सुल्तानपुर। जनपदीय दिव्यांग खेलकूद व गायन-लेखन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दम दिखाया। रामरती इंटर कॉलेज, द्वारिकागंज में समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में माध्यमिक स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस रविशंकर ने किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कामिनी विश्वकर्मा अव्वल रहीं। लक्ष्मी को दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला। गायन में साक्षी प्रथम, छोटू द्वितीय व तृतीय स्थान पर आदर्श सिंह रहे। निबंध में आशुतोष सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। निखिल मिश्रा को दूसरा व सचिन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास वर्मा प्रथम, आकाश मिश्रा द्वितीय व अनूप वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में महेश प्रथम अंशिका द्वितीय व तृतीय स्थान पर आलोक रहे। प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय, जीजीआईसी प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी, प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा, मानसिंह, साधना मिश्रा, अंजुला सिंह, रमेश सिंह, अरुण सिंह, हरीश चंद्र यादव, जावेद आदि उपस्थित रहे।