फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Difficult to travel on Bakhatpur-Harakhpur link road

Sultanpur News: बखतपुर-हरखपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन करना दूभर

Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Difficult to travel on Bakhatpur-Harakhpur link road
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बखतपुर-हरखपुर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ किमी लंबे ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में लोक निर्माण विभाग ने इसपर पत्थर की गिट्टियां डालकर छोड़ दिया था। करीब 44 वर्ष बाद भी विभाग ने मार्ग का डामरीकरण कराना मुनासिब नहीं समझा। लोकसभा व विधानसभा से लेकर जिला पंचायत के चुनावों में यह मार्ग मुद्दा बनता रहा है। पिछले दिनों इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां ने भी सदन में मार्ग निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद भी सड़क नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के राम स्वारथ यादव, अनिल, सत्यनारायण पांडेय, अशोक ने बताया कि मार्ग का डामरीकरण होता तो आवागमन में सहूलियत होती। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अवर अभियंता विजय कश्यप ने बताया कि जल्द ही सड़क का एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed