फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees were overwhelmed with emotion while watching the enactment of Lord Ram's birth.

Sultanpur News: रामजन्म का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion while watching the enactment of Lord Ram's birth.
शहर के रामलीला मैदान में मंचन करते अयोध्या के कलाकार। स्रोत-समिति
सुल्तानपुर। शहर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन रविवार शाम भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या क कलाकारों ने राजा दशरथ की पुत्र प्राप्ति की व्याकुलता से लेकर चारों राजकुमारों के नामकरण तक के प्रसंग को जीवंत कर दिया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन


संतान न होने से दुखी राजा दशरथ ने ऋषियों की सलाह पर पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया। यज्ञ से प्राप्त खीर तीनों रानियों में वितरित की गई। समय आने पर माता कौशल्या के यहां भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में जन्म लिया। माता कौशल्या ने भगवान से बाल रूप धारण करने की विनती की। माता की इच्छा पर भगवान शिशु रूप में प्रकट हुए और रोने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीरामचरितमानस के बालकांड की चौपाई ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...’ का सस्वर गायन किया गया। इसके बाद कैकेयी के यहां भरत और सुमित्रा के यहां लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। गुरु वशिष्ठ ने चारों राजकुमारों का नामकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. रवि त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, सतीश कुमार त्रिपाठी, हरिब्रत मिश्र, आंचल मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, संदीप पाठक, मीनू पाठक, बद्री शुक्ल, राघवेंद्र सिंह और अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed