फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead retainer put duty in child play competition

मृत अनुचर की लगा दी जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ड्यूटी

Sat, 02 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead retainer put duty in child play competition
सुल्तानपुर। एक अनुचर के आकस्मिक निधन के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

अनुचर को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मैदान तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। व्हाट्सएप ग्रुप पर जिला व्यायाम शिक्षक की ओर से आदेश वायरल करने के बाद एक शिक्षक ने आपत्ति जताई तो मामले का खुलासा हुआ।
करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटघर पूरे चौहानपुर में राकेश मिश्रा की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में वर्ष 2006 में अनुचर के पद पर हुई थी।
विज्ञापन

राकेश मिश्रा कादीपुर तहसील क्षेत्र के मझगवां सूरापुर गांव निवासी थे। 11 अक्तूबर 2019 की रात में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। निधन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों एवं करौंदीकलां खंड शिक्षाधिकारी ने चंदा इकट्ठा कर आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार नवंबर से शुरू हो रही तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मृत अनुचर राकेश मिश्रा की ड्यूटी लगा दी गई है। स्व. राकेश मिश्रा को कूरेभार बीईओ रवींद्र वर्मा के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खेल मैदान को तैयार करने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
आदेश का पत्र जब सोशल मीडिया पर जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने वायरल किया तब करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के शिक्षक प्रदीप नरायन झा ने आपत्ति जताते हुए उनका नाम सूची से हटाने को कहा।

करौंदीकलां खंड शिक्षाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अनुचरों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए कोई सूची मांगी नहीं गई थी। राकेश मिश्रा की पिछले माह मृत्यु हो गई है। उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय से त्रुटिवश लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed