फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead body found

सड़क किनारे मिला अधेड़ का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

Tue, 28 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dead body found
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दूल्हापुर रिहाइकपुर मार्ग पर स्थित नचनिया बाबा के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे अधेड़ का शव लहूलुहान हालत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने अधेड़ की हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी बरसाती निषाद (45) की क्षेत्र के बेलवारे बाजार में टेलरिंग की दुकान है। सोमवार रात बरसाती दुकान बंद करके घर के लिए निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं। मंगलवार की सुबह दूल्हापुर रिहाइकपुर मार्ग पर स्थित नचनिया बाबा स्थान के पास बरसाती का लहूलुहान हालत में शव पाया गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त बरसाती के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर एसओ दोस्तपुर विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि मृतक के पुत्र अखिलेश की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा। फिलहाल शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed