{"_id":"6ab81ab47e8ccdd1770ad886","slug":"egg-seller-falls-into-river-from-shahi-pul-search-underway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165889-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शाही पुल से नदी में गिरा अंडा विक्रेता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शाही पुल से नदी में गिरा अंडा विक्रेता, तलाश जारी
Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के शाहीपुल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत-ग्रामीण
दोस्तपुर। बारिश से शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत के एक अंडा विक्रेता संतुलन बिगड़ने से शाही पुल से मझुई नदी में गिर गए। तेज बहाव में वह बह गए।
ग्रामीणों ने उन्हें नदी में बहते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई। नदी का बहाव तेज होने से अयोध्या से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।
दोस्तपुर के कजियाना उत्तरी निवासी विजय ठठेर (45) अंडे का ठेला लगाते थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश से वह ठेला नहीं लगा सके। इसके बाद वह शाही पुल पर जाकर बैठ गए। इस बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गए। ग्रामीणों ने विजय को नदी में गिरते देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि अयोध्या से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। विजय के परिवार में पत्नी रीना, पुत्री करीना, पुत्र सूरज, सोनू व अभय का रो-रोकर बुरा हाल है।