{"_id":"6ab81c26c06f1d205d0df205","slug":"42-houses-collapsed-six-cattle-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165879-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 42 मकान ढहे, छह मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 42 मकान ढहे, छह मवेशियों की मौत
Sun, 27 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर में तेज हवा और बारिश से गिरी धान की अगेती फसल। संवाद
सुल्तानपुर। चार दिन से लगातार हो रही बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने जिले में भारी तबाही मचाई है। शनिवार तक 42 मकान ढह गए, छह मवेशियों की मौत हो गई और 27 स्थानों पर पेड़ गिर गए।
लखनऊ-बलिया और अयोध्या-प्रयागराज हाईवे समेत कई मार्गों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। गांवों में कच्चे मकान और दीवारें ढह गईं, जबकि खेतों में धान और गन्ने की फसल बिछ गई। केले के हजारों पौधे गिरने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक कम होने से छोटे कारोबारियों की कमाई आधी से भी कम रह गई।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवा से 42 मकान ढहे हैं। छह मवेशियों की मौत और 27 स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 23.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
दो हजार केले के पौधे गिरे : लंभुआ। बहमरपुर में चार हजार केले के पौधों में दो हजार गिर गए। इनमें एक हजार से अधिक पौधों में फल लगे थे। किसान विमलेश सिंह को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। (संवाद)