फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young people are scripting success stories in the world of books

Sultanpur News: किताबों की दुनिया में युवा गढ़ रहे कामयाबी की कहानी

Sun, 27 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young people are scripting success stories in the world of books
करौंदीकला। बीबीपुर तिवारी गांव में नारायण ज्ञान धाम पुस्तकालय आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त किताबें दे रहा है। यह संस्थान बच्चों के सपनों को पंख लगाने का काम कर रहा है। यहां केजी से लेकर आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं तक की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नारायण ज्ञान धाम में 10 हजार से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं। इसकी स्थापना 15 फरवरी 2019 को हुई थी। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक भागवत प्रसाद त्रिपाठी ने इसे स्थापित किया था। उनका उद्देश्य था कि आर्थिक तंगी बच्चों की पढ़ाई में बाधा न बने। विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार यहां से किताबें लेकर अध्ययन करते हैं। पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

बच्चों ने हासिल की सफलता
इस पुस्तकालय से पढ़ाई कर कई बच्चों ने सफलता पाई है। बीबीपुर तिवारी गांव के चंदन ने यहीं तैयारी कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में स्थान बनाया। कई विद्यार्थियों ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। जौनपुर जिले के बसौली गांव निवासी अंकित यादव ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) में सफलता हासिल की। संस्थापक बीपी त्रिपाठी ने कहा कि किताब के अभाव में कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। जल्द ही यहां कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी और डिजिटल ज्ञान मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed