{"_id":"6ab81a182faf5eabe60a9a4d","slug":"rain-poses-a-problem-ahead-of-samadhan-diwas-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-165893-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: समाधान दिवस से पहले बारिश बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: समाधान दिवस से पहले बारिश बनी मुसीबत
Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद सुनते अधिकारी
सुल्तानपुर। बारिश ने शनिवार को जिले के 20 थानों में आयोजित समाधान दिवस में खूब खलल डाला। फरियादियों की संख्या काफी कम रही। खेत पर अवैध कब्जे, पेड़ काटने से सहित अन्य मामले लेकर कुछ लोग भीगते हुए थाना समाधान दिवस में पहुंचे। पुलिस व राजस्व विभाग के लेखपालों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। फिलहाल 72 घंटे से जारी बारिश की वजह से पुलिस कर्मी व लेखपाल राहत व बचाव कार्य में लगे रहे।
..
केस-1
समय-दोपहर 1:00 बजे
स्थान- बल्दीराय
विपक्षी ने खेत पर कर लिया कब्जा
वलीपुर। बारिश के दौरान छाते के सहारे पानी से बचते हुए बल्दीराय थाने में पहुंची मऊ निवासी सोहला परवीन ने सीओ को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि मेरे खेत की जमीन पर विपक्षी ने कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बाद भी विपक्षी से कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि बरसात के कारण विपक्षी को नहीं बुलाया गया। अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। हलियापुर थाना में समाधान दिवस में एक बजे तक कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा था। संवाद
...
केस-2
समय- दोपहर 12:40 बजे
स्थान-कुड़वार
मस्जिद परिसर से काटा जाए सूखा पेड़
कुड़वार। समाधान दिवस में बरसात के बावजूद दो शिकायतकर्ता पहुंचे। कस्बे के सिकंदर ने घर के ऊपर फैले पेड़ की छंटाई कराने व जामा मस्जिद के मुतवल्ली नफीस अहमद ने परिसर में स्थित सूखे पेड़ को हटवाने का प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि इससे खतरा बना है। वन विभाग में सुनवाई नहीं हो रही है। थाने के उपनिरीक्षक अंबरीष पाठक और राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद कनौजिया थाने में फरियादियों की आस में काफी देर बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
..
भूमि विवाद को आपसी समन्वय से करें निस्तारित : एसपी
अलीगंज। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल बंधुआकला थाने में पहुंचकर थाना समाधान दिवस की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस व राजस्व कर्मियों को आपसी समन्वय से भूमि विवाद के प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनकर समाधान का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।