फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ddc member's husband arrested for making abusive remarks

जिप सदस्य के पति ने फेसबुक पर पोस्ट की अभद्र टिप्पणी

Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ddc member's husband arrested for making abusive remarks
सुल्तानपुर। जिला पंचायत सदस्य के पति ने देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिले के वार्ड संख्या-40 से जिला पंचायत सदस्य मीना सिंहानिया हैं। उनके पति विकास ठेकेदारी करते हैं। विकास ने रविवार को अपनी फेसबुक वॉल पर देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी।
विज्ञापन

फेसबुक से जुड़े लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान लोगों के आक्रोश को देखते हुए विकास ने पोस्ट को हटा दिया था। सोमवार को पड़ोसी गांव शिवगढ़ निवासी सूर्यसेन सिंह ने विकास के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विकास को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed