फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cuber cell sultanpaur action

Sultanpur News: साइबर सेल के नोडल अधिकारी को कोर्ट की चेतावनी

Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
cuber cell sultanpaur action
सुल्तानपुर। साइबर ठगी का शिकार महिला की फ्रीज धनराशि रिलीज कराने में रिपोर्ट नहीं देने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अब्बास अहमद खान ने बताया कि बंधुआकला की नेवादा निवासी नगमा खान ने ठग के खाते में फ्रीज धनराशि रिलीज कराने की अर्जी दी है। गत आठ फरवरी को सोशल मीडिया पर सामान खरीदने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठग ने नगमा के बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर साइबर पुलिस ठग के खाते में मौजूद 44.998 रुपये फ्रीज करा दिए थे। जिसे रिलीज कराने की अर्जी पर कई बार रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन पालन नहीं हुआ। कोर्ट ने इसे घोर आपत्तिजनक मानते हुए साइबर के नोडल अधिकारी को चेतावनी देते हुए रिपोर्ट दाखिल कराने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed