फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   criminal arrested

लूट में सात बदमाश और सर्राफ गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय गिरोह के सात बदमाशों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले सर्राफ को गिरफ्तार पर पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी बरामद की है। लूट की घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की चार बाइक और चार तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने रविवार को बताया कि जिले के चांदा, कादीपुर और करौंदीकलां क्षेत्र में एक दंपती व अन्य लोगों के साथ हुई लूट की घटनाओं की तफ्तीश में कुछ स्थानों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बाइक पर सवार संदिग्ध लोगों देखे गए। इसके आधार पर छानबीन के दौरान चांदा थाने की पुलिस और स्वॉट ने कादीपुर रोड पर ग्राम ईशीपुर के पास सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अरविंद यादव उर्फ फौजी निवासी ग्राम चमराडीह, जिला आजमगढ़, अरुण उर्फ छोटू निवासी बरचौली, प्रतापगढ़, विपिन सिंह निवासी भवानीनगर, अमेठी, रमेश विश्वकर्मा निवासी रमगढ़ा, प्रतापगढ़, राकेश उर्फ केडी निवासी बैजलपुर, प्रतापगढ़, बबलू उर्फ विजय जायसवाल निवासी पूरेधनई कोटिया रमगढा, प्रतापगढ़ और अर्जुन उर्फ ननके निवासी बजहा, जौनपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में लूट की दर्जनाएं करना करना स्वीकार किया है। बताया कि लूटे गए जेवरात को वे आभूषण कारोबारी फूलचंद्र सोनी निवासी अमरगढ़, प्रतापगढ़ को बेचते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार तमंचे, छह कारतूस के साथ ही लूटे गए जेवरातों में से दो मंगल सूत्र, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, कान का बाला और 72 सौ रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक भी मिली हैं। बरामद बाइकों को गिरोह के सदस्यों ने जिले के अलग अलग स्थानों से चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed