फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies in accident in Arab

सऊदी अरब में हादसे में युवक की मौत

Sun, 14 Feb 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 14 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident in Arab

पूरे गोसाई गांव के युवक की सऊदी अरब के रियाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की शाम मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे हुसैनगंजकलां निवासी नेमकुमार गिरि (27) पुत्र स्व. हनुमान प्रसाद गिरि ट्रक चालक था। करीब एक वर्ष पूर्व नेमकुमार गिरि सऊदी के रियाद में चालक की नौकरी करने के लिए घर से गया था। रविवार को  नेमकुमार ट्रक लेकर निकला था।
विज्ञापन


 रियाद में उसका वाहन पंक्चर हो गया तो वह वाहन को खड़ी कर स्टेपनी बदल रहा था तभी एक डंपर ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में नेमकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नेम कुमार के साथ ही रियाद में रहने वाले कुलदीप पुत्र कर्मराज ने गांव फोन कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
जगदीशपुर। पूरे गोसाई गांव निवासी नेमकुमार की शादी जामों थाना क्षेत्र के सुरजापुर मठिया गांव निवासी शिव प्रसाद गिरि की बेटी रीता के साथ हुई थी। शादी के बाद रीता से सात वर्षीय बेटा आदित्य और पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी पैदा हुई थी। नेमकुमार अपनी मां शारदा देवी और परिवार के साथ हंसी खुशी रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed