Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of a young man found near railway tracks severe injury marks discovered on his head

कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, दीपावली मनाने घर आया था अंशु, सिर में मिले गंभीर चोट के निशान

Tue, 10 Nov 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक जयपुर से दीपावली की छुट्टी मनाकर ट्रेन से वापस लौट रहा था, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Kanpur Body of a young man found near railway tracks severe injury marks discovered on his head
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे 27 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी विनोद शुक्ला का बेटा अंशु शुक्ला जयपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

विज्ञापन

वह दीपावली मनाने सात नवंबर को घर आया था और नौ नवंबर को ट्रेन से जयपुर के लिए निकला था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसका शव बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग से 300 मीटर दूर खंभा नंबर 990 के पास ट्रैक किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि गेट के पास बैठे होने के दौरान झपकी आने से वह गिर गया होगा। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed