फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   X minister Ameeta Singh files a case.

पूर्व मंत्री ने दर्ज कराया केस

Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

अमेठी। बीते कई दिनों से फेसबुक आईडी पर किए जा रहे आपत्तिजनक पोस्ट पर पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले राकेश कौशिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर फर्जी फेसबुक आईडी तीसरी आंख पर राकेश कौशिक की ओर से उनके विषय में आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं बदनाम करने की नीयत से किए जा रहे पोस्ट की शिकायत की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि फर्जी फेसबुक आईडी पर 19 मार्च की रात्रि 9.11 बजे एवं 20 मार्च को तथा 17 मार्च को राकेश कौशिक की ओर से तीसरी आंख नामक आईडी पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सभी पोस्ट की छाया प्रति देते हुए उनमें लगाए गए व्यक्तिगत आक्षेपों की प्रामाणिक कॉपी भी एसपी को देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने साइबर क्राइम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed