{"_id":"57029a0a4f1c1b9157c8110c","slug":"wall-fell-upon-pregnant-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में गर्भवती पर स्टोररूम की दीवार ढही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में गर्भवती पर स्टोररूम की दीवार ढही
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची एक गर्भवती महिला पर स्टोर रूम की दीवार भर-भराकर ढह गई जिससे वह मलबे में दब गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में 100 बेड का अस्पताल बनाने के लिए निर्माण चल रहा है। सोमवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर बंधुआ निवासी अफसर खां की गर्भवती पत्नी आसरीन फातमा (22) अपनी मां अनसरी के साथ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। करीब 11 बजे आसरीन और अनसरी जिला अस्पताल परिसर में स्थित सीएमएस आवास के सामने महिला अस्पताल की तरफ मुड़े तभी स्टोर रूम की एक दीवार भर-भराकर ढह गई।
विज्ञापन
दीवार के मलबे में आसरीन दब गई। अनसरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और दीवार के मलबे को हटाकर आसरीन को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल आसरीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनसरी ने बताया कि उनकी बेटी आठ माह के गर्भ से है। हालांकि चिकित्सकों ने मां-बच्चे को खतरे से बाहर बताया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन