{"_id":"571f9b0b4f1c1beb7fa91c36","slug":"two-franchisee-workers-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं से साठगांठ में धरे गए दो फ्रेंचाइजी कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपभोक्ताओं से साठगांठ में धरे गए दो फ्रेंचाइजी कर्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपभोक्ताओं से साठगांठ करके फ्रेंचाइजी के दो कर्मी वितरण खंड को राजस्व का चूना लगा रहे थे। उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग कम दिखाकर वे कमाई कर रहे थे। मीटर रीडिंग में चोरी पकड़े जाने पर मंगलवार को दोनों फ्रेंचाइजी कर्मियों को वितरण खंड ने निकाल बाहर कर दिया। वितरण खंड उनकी ओर से की गई रीडिंग की पड़ताल करा रहा है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में मीटर रीडिंग के कार्य में लगी फ्रेंचाइजी के दो कर्मियों की भूमिका काफी दिनों से संदिग्ध थी। जानकारी मिलने पर वितरण खंड प्रथम के इंजीनियरों ने दोनों पर निगाह रखना शुरू कर दिया। मंगलवार को दोनों कर्मी मीटर रीडिंग में हेरफेर करते मिले। एक्सईएन के मुताबिक दोनों कर्मी बिजली उपभोक्ताओं से साठगांठ करके मीटर रीडिंग कम दर्शाते थे जबकि मीटर ज्यादा चलता था।
विज्ञापन
मीटर रीडिंग कम दर्शाकर दोनों वितरण खंड को राजस्व का चूना लगा रहे थे। मीटर रीडिंग कम दर्शाकर वे कमाई भी कर रहे थे। मंगलवार को मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने की पुष्टि होने पर वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन राजीव कुमार वर्मा ने दोनों कर्मियों अनूप यादव व अजय अग्रहरि को निकाल दिया। बताया कि दोनों की ओर से अभी तक की गई रीडिंग की पड़ताल कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
राजस्व वसूली में प्रथम आया वितरण खंड एक
राजस्व वसूली में विद्युत वितरण खंड प्रथम मंडल में प्रथम व सूबे के 248 डिवीजन में 23वें स्थान पर आया है। वितरण खंड प्रथम ने पिछले माह 68 करोड़ रुपया राजस्व वसूला है। एक्सईएन ने बताया कि पिछले दिनों राजस्व वसूली की हुई समीक्षा में ग्रेड की जानकारी मिली। उन्होंने अपने कर्मियों का उत्साहवर्धन किया है।