{"_id":"56f022f44f1c1b0c0ef14d25","slug":"traders-demanded-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायियों को धमकी देकर मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायियों को धमकी देकर मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार के व्यवसायी एक दबंग से त्रस्त हैं। रविवार को दो साथियों के साथ बाजार पहुंचे दबंग ने आठ व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी की मांग की। व्यवसायियों के विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित व्यवसायियों ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की दबंगई से लोग परेशान है। रविवार को वह दो अन्य युवकों के साथ सेमरी बाजार पहुंच गया और व्यवसायी शंकर लाल कसौंधन की दुकान पर अन्य व्यवसायियों को बुलाया। दुकान पर पहुंचे आठ व्यवसायियों से उसने 10-10 हजार रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
व्यवसायियों ने इसका विरोध किया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। धमकी से डरे व्यवसायी सेमरी पुलिस चौकी पहुंचे और एसआई धर्मराज उपाध्याय को तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल जयसिंहपुर तारा चंद्र पटेल ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पूर्व में भी आरोपी की ऐसी हरकतें सामने आई हैं।
विज्ञापन