फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three murders in Sultanpur and Amethi

सुल्तानपुर-अमेठी में तीन हत्याओं से दहशत

Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three murders in Sultanpur and Amethi
लोगों में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला

अविभाजित जिले में एक के बाद एक हुई तीन हत्याओं ने कानून-व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। गोसाईगंज थाने के टांटिया नगर के पास टेंपो चालक की हत्या कर शव खड्ड में फेंक दिया गया जबकि माधवपुर में एक घर में हुई चोरी के बाद खेत में युवक का शव और बक्सा पाया गया।

विज्ञापन


अमेठी के जामों में महिला को गाली देने से मना करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। भाई को बचाने दौड़े छोटे भाई को भी हमलावर ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों हत्याओं का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर का इम्तियाज (35) पुत्र जमील बृहस्पतिवार की शाम घर से टेंपो लेकर निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह टांटिया नगर के पास इम्तियाज का शव हाईवे के किनारे खड्ड में पड़ा मिला। इम्तियाज के दोनों हाथ तारर से बांधे गए थे। पुलिस ने इम्तियाज की हत्या को दुर्घटना में दर्ज करने की बात कही तो परिवारीजनों के साथ गांव के लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद गोसाईगंज थाने की पुलिस ने इम्तियाज के पिता जमील की तहरीर पर बहू शहरुल निशां, उसकी मां अब्दुल निशां, साला मेराज निवासी ताजखानपुर थाना कूरेभार व शशिकांत पाल पुत्र हौसिला पाल निवासी लखनीपुर थाना कूरेभार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जमील का आरोप है कि इम्तियाज की शादी शहरुल निशां के साथ 27 अक्तूबर 2008 को हुई थी। बीते 24 मई 2016 को इम्तियाज का शहरुल निशां से तलाक हो गया था। तलाक से नाखुश शहरुल ने दीवानी में मुकदमा किया है। तलाक के बाद से ही ससुराल वाले इम्तियाज को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 


दूसरी हत्या भी इसी थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में हुई। गांव निवासी सराफा व्यवसायी झिंगुरी वर्मा की क्षेत्र के महादेवपुर बाजार में दुकान है। झिंगुरी वर्मा अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार की रात दुकान पर ही लेटे थे जबकि माधवपुर गांव में उनका बेटा ननकऊ अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में सो रहा था। देर रात घर में घुसे चोर बक्सा व अटैची उठाकर घर से दूर ले गए। चोरों ने बक्सा व अटैची तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवरात व 10 हजार रुपये की नकदी साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों को झिंगुरी वर्मा के घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में एक युवक का शव दिखाई पड़ा।


अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के महराजपुर (घोसियाना) निवासी प्रेम कुमार कश्यप (26) बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर परिवार वालों के साथ बैठा था तभी गांव का ही हरिश्चंद्र यादव पुत्र पंचराम यादव वहां पहुंचा और प्रेम कुमार के घर के सामने स्थित मालिक चौहान की घर की महिलाओं को गाली देने लगा। प्रेम कुमार ने हरिश्चंद्र को गाली देने से मना किया तो उसने प्रेम कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। भाई को बचाने दौड़े रोहित कश्यप (19) को भी हरिश्चंद्र ने चाकू मार दिया। दोनों भाइयों को लहूलुहान करने के बाद हरिश्चंद्र फरार हो गया। परिवारीजन दोनों भाइयों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed