Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur truck rammed into motorcycle from behind one youth died while his companion sustained serious injuries

कानपुर: बाइक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से हैलट रेफर

Thu, 26 Nov 2026 04:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में बेंदा गांव के पास मुगलरोड पर आवारा जानवर के सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गाजियाबाद से नई बाइक लेकर हमीरपुर जा रहे युवक की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur truck rammed into motorcycle from behind one youth died while his companion sustained serious injuries
अस्पताल में मौजूद परिजन और मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में बेंदा गांव के पास मुगलरोड पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक में पीछे स रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है। सीएचसी पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जनपद महोबा के थाना खन्ना के गिवाड़ी निवासी शिवपूजन (25) अपने साथी हमीरपुर के विवार थाने के कन्हैटा निवासी संजय (20) पुत्र आंबेडकर के साथ नई बाइक पर गाजियाबाद से चलकर हमीरपुर जा रहे थे। बेंदा गांव से होकर जा ही रहे थे कि तभी आवारा जानवर  के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पलट गई।    

विज्ञापन
Trending Videos





घायल को हैलट अस्पताल रेफर किया
इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया जाता तब तक शिवपूजन की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान घायल अपने साथी की हालत के बारे में पूछता रहा। उधर, हादसे की खबर दोनों के घरों में पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के आने पर शिव पूजन के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले शिव पूजन की शादी हुई थी। एक साल का बेटा रितिक है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed