{"_id":"6b07f4dbf0349689ea018b92","slug":"agra-couple-booked-for-allegedly-cheating-man-of-rs-4-lakh-over-cheap-foldable-phone-deal-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते फोन का लालच: परिचित दंपती ने झांसा देकर लिए चार लाख रुपये, मांगने पर दी धमकी; प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते फोन का लालच: परिचित दंपती ने झांसा देकर लिए चार लाख रुपये, मांगने पर दी धमकी; प्राथमिकी दर्ज
Thu, 26 Nov 2026 02:29 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:29 PM IST
सार
आगरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले परिचित दंपती पर सस्ते में फोल्डेबल फोन दिलाने का झांसा देकर युवक से चार लाख रुपये लेने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर धमकी देने की शिकायत के बाद सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सस्ते में फोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले परिचित दंपती ने चार लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
नीरव निकुंज निवासी नीरज सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से शाह मार्केट, एमजी रोड स्थित एसके शर्मा उर्फ बंटी की दुकान पर मोबाइल रिपेयर कराने जाते थे। इस दौरान बंटी और उनकी पत्नी विनीता शर्मा से परिचय हो गया। बंटी पहले छोटी रकम उधार लेकर समय पर लौटाता था। बाद में दिल्ली से माल लाने के नाम पर ज्यादा रुपये मांगने लगा।
आरोप है कि एक साल पहले बंटी अपनी पत्नी के साथ घर आया और दो माह के लिए चार लाख रुपये उधार मांगे। इस दौरान एक ब्रांडेड कंपनी का महंगा फोल्डेबल मोबाइल फोन दिल्ली से सस्ते में दिलाने का लालच दिया। सस्ते में फोन मिलने और परिचय होने के कारण नीरज ने दंपती को रकम दे दी। इस दौरान उनके भाई जितेंद्र और दोस्त मनोज पत्नी के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
दो माह बाद जब नीरज ने रकम वापस मांगी तो दंपती बहाना बनाने लगे। ज्यादा दबाव डालने पर धमकाना शुरू कर दिया। बंटी ने कहा कि पुलिस से मेरे अच्छे संबंध हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
बजरंग प्रसाद, एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि परिचित दंपती ने ही युवक के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।