फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three died of current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में  आकर तीन ग्रामीणों की मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three died of current
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

बाजार शुकुल थाने के पूरे खालिस बाहरपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार खींचते समय वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे गांव के नौ लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे के शिकार ग्रामीण खेत में टूटकर गिरे तार को खींचने के लिए संविदा लाइन मैन की मदद में लगे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों से काम करवा रहा लाइनमैन फरार हो गया। पुलिस ने एक्सईएन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बाजार शुकुल थाने के खालिस बाहरपुर गांव से होकर गुजरी 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार इसी मंगलवार को टूटकर खेत में गिर गया था। तार टूटने से पूरे बहबल महोना पश्चिम गांव में बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर महोना पश्चिम सब स्टेशन का संविदा लाइनमैन शमीद बृहस्पतिवार की सुबह पूरे बहबल गांव पहुंचा। शमीद ने ग्रामीणों से लाइन जोड़ने के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांव से कई लोग उसकी मदद के लिए पूरे खालिस बाहरपुर गांव स्थित खेत में पहुंच गए। तार खींचते समय अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार ऊपर से गुजरी 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। हाईटेंशन लाइन का तार छूते ही काम में लगे आवेश (22) पुत्र सईद, अजीम (26) पुत्र मो. कुद्दूस, जियाउद्दीन (19) पुत्र जरकत, अमीर खान (18) पुत्र कमाल, उबेदुल्ला (19) पुत्र अमानउल्ला, निवासीगण पूरे बहबल महोना पश्चिम थाना बाजार शुकुल, मो. रियाज (40) पुत्र करमशेर निवासी गढ़ी पलिया पश्चिम थाना कमरौली, शफीक (18) पुत्र इशहाक, मसरूर (25) पुत्र अकबाल निवासीगण ऊंचगांव व इरफान (18) पुत्र हमीद निवासी खालिस बाहरपुर थाना बाजार शुकुल करंट से झुलस गए।


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। संविदा लाइनमैन मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों की मदद से आवेश, अजीम, मो. रियाज, अमीर खां, उबेदुल्ला व इरफान को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आवेश, अजीम व रियाज को मृत घोषित कर दिया। शफीक, मशरूर व जियाउद्दीन को सीएचसी बाजार शुकुल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed