{"_id":"149d60bfa9454567cc7ca1d98b968cce","slug":"theft-in-liquor-shop-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब समेत तीन दुकानों से एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी शराब समेत तीन दुकानों से एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीतेपट्टी बाजार में चोरों ने एक देसी शराब समेत तीन दुकानों को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छीतेपट्टी बाजार में जगत नारायण और सतीश अग्रहरि की किराना स्टोर की दुकान है जबकि थोड़ी ही दूरी पर एक देसी शराब की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने जगत नारायण और सतीश नारायण के किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
वहीं शराब की दुकान से दो पेटी शराब उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन