फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sikhs protest against Amardeep murder

 अमरदीप हत्याकांड के खिलाफ सिख समुदाय का पैदल मार्च

Wed, 17 Aug 2016 10:41 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 17 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sikhs protest against Amardeep murder
पैदल मार्च भी निकाला - फोटो : अमर उजाला

छह दिन पूर्व सरदार अमरदीप की हत्या का खुलासा न होने से नाराज सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को गुरुद्वारे से लेकर एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। हत्या का जल्द खुलासा किए जाने की मांग को लेकर लोगों ने एएसपी को ज्ञापन दिया। एएसपी ने 48 घंटे में हत्या का खुलासा किए जाने का दावा किया है।

विज्ञापन


 कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी सरदार अमरदीप सिंह (35) पुत्र कुलदीप सिंह की बीते 11 अगस्त को दरियापुर मोहल्ले में हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। छह दिनों तक हत्या का खुलासा न होने से नाराज सिख समुदाय के लोगों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। सिखों ने गुरुद्वारे के अध्यक्ष श्री इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारे से एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि सरदार अमरदीप की हत्या का खुलासा जल्द से जल्द करे। सिखों ने अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को ज्ञापन देकर खुलासे की मांग की। एएसपी ने सिख समुदाय के लोगों को विश्वास दिलाया कि 48 घंटे में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरभजन सिंह, सरदार बलदेव सिंह, गुरवचन सिंह, मृतक के पिता कुलदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह, पाली सिंह, कांग्रेस नेता विजय श्रीवास्तव, रणजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी, हामिद राईनी, पवन मिश्रा, जयदीप त्रिपाठी, इमरान अहमद, अशोक उपाध्याय, नफीस फारुखी, इकरार अहमद, मोहसिन सलीम, राजदेव उर्फ बेनु शुक्ला, सपा नेता तेजेंद्र सिंह बग्गा, महेश अस्थाना, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मृतक के भाई बबलू सिंह, सोनू , राजन सिंह, लवी सलूजा, गुरदीप सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed