फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni: ‘We Have Officials’ Backing, We’ll Get You the Land Lease’, Two Middlemen Named in 2.17 Lakh Fraud Case

कटनी: ‘अधिकारियों से पहचान है, पट्टा दिला देंगे’ ग्रामीणों को झांसे में लेकर 2.17 लाख ठगे, दो बिचौलिए नामजद

Thu, 27 Aug 2026 11:55 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

ढीमरखेड़ा में सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से 2 लाख 17 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। तहसीलदार की जांच में कथित फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Katni: ‘We Have Officials’ Backing, We’ll Get You the Land Lease’, Two Middlemen Named in 2.17 Lakh Fraud Case
ढीमरखेड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बिचौलियों ने खुद को प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क में होने का दावा करते हुए कई ग्रामीणों को सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने का भरोसा दिया और उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 17 हजार रुपए वसूल लिए। लंबे समय तक पट्टा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसीलदार से की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों से सांठगांठ का झांसा
पुलिस के अनुसार ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में दीपक लोधी और लक्ष्मण सिंह गौड़ पर आरोप है कि दोनों ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाते थे कि उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से पहचान है और वे सरकारी जमीन का पट्टा स्वीकृत करवा सकते हैं। इसी भरोसे में कई ग्रामीणों ने अलग-अलग समय पर कुल मिलाकर 2 लाख 17 हजार रुपए आरोपियों को दिए।
विज्ञापन


पट्टा नहीं मिला तो हुआ शक
रकम देने के बाद काफी समय बीतने के बाद भी ग्रामीणों को पट्टा नहीं मिला और न ही कोई प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके बाद ग्रामीणों को अपने साथ धोखाधड़ी होने का शक हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत ढीमरखेड़ा तहसीलदार नितिन कुमार पटेल से की। तहसीलदार की ओर से मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। जांच में आरोपियों द्वारा पट्टा दिलाने के नाम पर रकम लेने और ग्रामीणों को गुमराह करने के तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर : 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 7 सितंबर को लगेगा सरकार का रोजगार मेला


तहसीलदार की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार की लिखित शिकायत पर ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

अन्य लोगों से ठगी की भी जांच
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपियों ने सरकारी जमीन का पट्टा या किसी अन्य सरकारी सुविधा दिलाने के नाम पर और कितने लोगों से रकम वसूली है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित या नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों की भूमिका और कथित ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed