{"_id":"58726aeb4f1c1b1929ba819a","slug":"shooter-arrested-in-laywer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
तमंचा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने पूर्व अधिवक्ता विजय सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। वारदात में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बीते 28 अक्तूबर को शहर से ढकवा पुलिया के पास अधिवक्ता विजय सिंह निवासी रामनगर कोट थाना कोतवाली नगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपी लल्लन राय, मोहित मिश्र, शुभम उर्फ शिवम राय, राम अचल कोरी व एक अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रविवार को पुलिस कार्यालय में घटना के मुख्य शूटर सूरज यादव निवासी ढकवा कोतवाली नगर व उसके सहयोगी मनोज मिश्र निवासी बैदहा थाना गोसाईगंज को एसपी के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
एसपी पवन कुमार ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य शूटर सूरज यादव को बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 303 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना में प्रयुक्त की गई बाइक मनोज मिश्र के पास से बरामद हुई है। घटना में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मुख्य शूटर ने जेल में निरुद्घ रामनगर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना के कहने पर अधिवक्ता विजय सिंह को गोली मारी थी।