Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore:Garba Instructor Accused of Raping Teacher, Blackmailing Her and Threatening to Kill Couple

बातचीत बंद की तो गरबा टीचर बना हैवान: शिक्षिका को घर बुलाकर दुष्कर्म, फिर पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी

Wed, 25 Nov 2026 05:55 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 05:55 PM IST
सार

सीहोर में 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका ने गरबा प्रशिक्षक नवीन चौधरी पर दुष्कर्म, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बातचीत बंद करने पर परेशान किया और घर पहुंचकर पति-पत्नी को धमकाया। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Sehore:Garba Instructor Accused of Raping Teacher, Blackmailing Her and Threatening to Kill Couple
33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर में एक गरबा सिखाने वाले युवक पर 33 वर्षीय विवाहिता शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। करीब तीन साल पहले हुई पहचान के बाद बातचीत बंद करना शिक्षिका के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि युवक लगातार फोन और मैसेज कर परेशान करता रहा, घर के आसपास चक्कर लगाता रहा और जब शिक्षिका उसे समझाने पहुंची तो जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इसके बाद मुलाकात का दबाव बनाने के लिए पति को सबकुछ बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोपी कथित तौर पर शिक्षिका के घर पहुंचा और पति के सामने ही दोनों को जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी नवीन चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता शिक्षिका हैं। करीब तीन साल पहले उनकी पहचान गरबा सिखाने वाले नवीन चौधरी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। कुछ समय बाद शिक्षिका अपने कामकाज में व्यस्त हो गईं और उन्होंने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि आरोपी इस बात से नाराज हो गया और इसके बाद उसने लगातार फोन कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वह शिक्षिका के घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मटन लाने से मना किया तो पत्नी ने पत्थर से फोड़ा पति का सिर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी जेल में
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाने पहुंची तो जबरन कमरे में ले जाने का आरोप
लगातार फोन और पीछा किए जाने से परेशान होकर शिक्षिका ने आरोपी को समझाने का फैसला किया। शिकायत के मुताबिक, 12 जुलाई को वह आरोपी के घर सुदामा नगर, गंज सीहोर पहुंचीं। उस समय नवीन चौधरी घर में अकेला था। शिक्षिका ने उसे फोन करने और पीछा करने से मना किया तो वह कथित तौर पर भड़क गया। आरोप है कि वह शिक्षिका को जबरन कमरे में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

डर के कारण चुप रही पीड़िता, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का दबाव
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद डर और सामाजिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने तत्काल किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। आरोप है कि वह फोन कर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगा। जब शिक्षिका ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो वह पति को दोनों के बीच हुई बातचीत बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस तरह शिक्षिका पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।


रात 10 बजे घर पहुंचा आरोपी, पति के सामने की गाली-गलौज
मामले ने 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे नया मोड़ ले लिया। आरोप है कि नवीन चौधरी शिक्षिका के घर पहुंच गया। उस समय उनके पति भी घर पर मौजूद थे। पत्नी को परेशान किए जाने का कारण पूछने के लिए पति बाहर आए तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी दी कि यदि शिक्षिका ने उससे बातचीत नहीं की तो वह पति-पत्नी दोनों को जान से खत्म कर देगा।

पति को बताई आपबीती, जेठ के साथ पहुंची महिला थाने
आरोपी के जाने के बाद शिक्षिका ने अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पति ने अपने बड़े भाई (जेठ) को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिवार के साथ चर्चा के बाद पीड़िता ने पति और जेठ के साथ महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नवीन चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म, पीछा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed