Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto-rickshaw driver dies under suspicious circumstances; suicide suspected.

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Wed, 25 Nov 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver dies under suspicious circumstances; suicide suspected.
- दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी दो महीने से बिहार स्थित मायके में रह रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर थाना क्षेत्र की तिरखा कॉलोनी में बुधवार सुबह 25 वर्षीय ऑटो चालक अभिषेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तिरखा कॉलोनी की गली नंबर छह निवासी अभिषेक ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। वह अपने पिता राजेश और दो भाइयों मनीष व प्रिंस के साथ रहते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी सीता के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी पिछले दो महीने से बिहार स्थित अपने मायके में रह रही थी।

मंगलवार रात अभिषेक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अभिषेक की हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed