{"_id":"c11db7f769d5f212c8f25a8c39390fa4","slug":"seven-injured-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात ग्रामीण घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से सात ग्रामीण घायल
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग बुझाते समय पड़ोसी के मकान का जीना गिर जाने से सात ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रायदैपुर निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र के मकान में बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
परिवारीजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। ग्रामीण दुर्गा प्रसाद के मकान से सटे ओंकारनाथ के पक्के मकान में बने जीने के रास्ते से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच जीना भरभरा कर ढह गया। जीने के मलबे में गांव के सहदेव (35), रविशंकर शुक्ल (20), गया प्रसाद (45), जगन्नाथ (35), सूर्यनारायण (36), प्रकाश (22), अजय (18) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में सहदेव और रविशंकर का इलाज चल रहा जबकि अन्य को प्रथामिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
आग से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। तहसीलदार रामकुमार ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।