फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Robbery accused dies mysteriously

डकैती के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Nov 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां थानान्तर्गत चिरौता चौराहे के पास नौ माह पूर्व चीनी लदे ट्रक की लूट में शामिल एक आरोपी का शव बुधवार देर शाम पीपरपुर थाने के रामगंज रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने बछरावां पुलिस पर दबिश देकर प्रौढ़ को घर से उठा ले जाने और हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

विज्ञापन


10 फरवरी 2015 को रायबरेली जिले के बछरावां थानान्तर्गत चिरौता चौराहे के पास से एक चीनी लदे ट्रक की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की। छानबीन में छह आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें एक गौरीगंज कस्बे का रहने वाला चंद्र प्रकाश अग्रहरि (50) था। जिन छह आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे, उनमें से पुलिस अब तक जहां तीन लोगों को जेल भेज चुकी हैं, वहीं अन्य तीन पर रायबरेली एसपी की ओर से ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


इसी मामले में चंद्रप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए बछरावां थाने की चौकी छुलेहटी के प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चार सिपाहियों की एक टीम तीन नवंबर की शाम गौरीगंज आई थी। रात होने पर टीम ने हलका सिपाही शिवकुमार व इरफाज की मदद से चंद्रप्रकाश के घर दबिश दी। बछरावां एसओ एसपी उपाध्याय व टीम के साथ गए गौरीगंज थाने के दोनों सिपाहियों की मानें तो दबिश के दौरान चंद्रप्रकाश घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब चार नवंबर की शाम करीब सात बजे एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने चंद्रप्रकाश के घर फोन कर यह बताया कि रामगंज रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी जेब में यह नंबर मिला था। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त चंद्रप्रकाश के रूप में की। चंद्रप्रकाश का शव देखते ही परिवारीजनों ने बछरावां पुलिस पर उसे घर से उठा ले जाने और हत्या करने के बाद शव को रामगंज रेलवे स्टेशन पर फेंकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed