फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rape with women

तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 15 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला को सोमवार रात दुष्कर्म किया। घ्आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता गांव स्थित पंचायत भवन के पास पहुंची तो ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई। मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने पति के साथ बल्दीराय थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय दलित महिला बीमार चल रही थी। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बल्दीराय थाने के इसौली गांव निवासी तांत्रिक चंदन सोनकर पुत्र शिवनरायन सोनकर के घर महिला अपने पति के साथ झाड़-फूंक कराने गई थी। तांत्रिक ने महिला को शाम तक अपने घर पर रोक रखा था। रात करीब 8:30 बजे पति को दरवाजे पर बैठाकर तांत्रिक चंदन सोनकर महिला को झाड़फूंक के बहाने नदी किनारे ले गया था। वहां आरोपी चंदन सोनकर ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारकर नदी में फेंकने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अस्त-व्यस्त हालत में गांव स्थित पंचायत भवन के पास पहुंची।मंगलवार की सुबह दुष्कर्म की शिकार महिला पति के साथ बल्दीराय थाने पहुंची। पीड़िता के पति ने आरोपी चंदन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष बल्दीराय भवनाथ चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी चंदन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed