Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raid gambling Online lottery mobile phones records wins and losses blackboard 17 arrested in Varanasi

वाराणसी में जुए का अनोखा अड्डा: मोबाइल पर लगाते थे लॉटरी के नंबर, ब्लैक बोर्ड पर हार-जीत का हिसाब; 17 गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 07:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

दशमी तिराहे के पास ऑनलाइन लॉटरी के जरिए जुआ खेलने के आरोप में भेलूपुर पुलिस और एसओजी-02 ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 27,662 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, चार कॉपियां और एक ब्लैक बोर्ड बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Police raid gambling Online lottery mobile phones records wins and losses blackboard 17 arrested in Varanasi
आरोपियों के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोबाइल पर ऑनलाइन लॉटरी की वेबसाइट और ब्लैक बोर्ड पर हार-जीत का हिसाब। कुछ इसी अंदाज में वाराणसी में जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। भेलूपुर पुलिस और एसओजी-02 की संयुक्त टीम ने बीती रात दशमी तिराहे के पास छापा मारकर कथित तौर पर ऑनलाइन जुआ खेल रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी के साथ जुए का हिसाब-किताब रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल, कॉपियां और ब्लैक बोर्ड भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार, 20 नवंबर को भेलूपुर पुलिस और एसओजी-02 की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दशमी तिराहे के पास कुछ लोग मोबाइल फोन पर ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के जरिए लॉटरी के अंकों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने रात करीब 8:15 बजे मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। टीम ने मौके से 17 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान माल फड़ से 14,180 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी से 13,482 रुपये बरामद हुए। इस तरह कुल 27,662 रुपये नकद मिले।

पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़ी चार कॉपियां और एक ब्लैक बोर्ड भी जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, इनका इस्तेमाल जुए के लेन-देन और अंकों का हिसाब रखने में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में भेलूपुर, चितईपुर और आदमपुर थाना क्षेत्रों के अलावा चंदौली, बलिया और अंबेडकरनगर के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0652/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई करने वाली टीम में भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, एसओजी-02 प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान और उपनिरीक्षक संदीप सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed