फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Principal Attacked in Amethi

प्रिंसिपल पर दिनदहाड़े हॉकी-डंडों से हमला

Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
एएच इंटर कॉलेज के प्राचार्य की बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने बुधवार की सुबह हॉकी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन निवासी डॉ. शोभनाथ शुक्ला पुत्र बेंचू प्रसाद शुक्ला अमेठी जिले के जगदीशपुर में स्थित एएच इंटर कॉलेज में प्राचार्य के पद पर तैनात हैं। बुधवार की सुबह वे बस से जगदीशपुर पहुंचे। बस से उतरने के बाद वे पैदल ही कॉलेज आ रहे थे। वे कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


 डॉ. शोभनाथ शुक्ला जब तक कुछ समझते नकाबपोश युवकों ने हॉकी-डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। प्राचार्य की चीख-पुकार पर कॉलेज से शिक्षक व छात्र दौड़े तो हमलावर बाइक से फरार हो गए। पिटाई से घायल प्राचार्य को शिक्षकों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंजिश की आशंका: एसओ

इस बाबत एसओ जगदीशपुर शिवमुनि सिंह यादव ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। उन्होंने बताया कि डॉ. शोभनाथ शुक्ला को आयोग से नियुक्ति मिली थी। प्राचार्य ने घटना के पीछे स्टाफ के कुछ लोगों के हाथ से इंकार नहीं किया है। इसके अलावा दो-तीन दिन पहले प्राचार्य ने कुछ शरारती छात्रों को डांटा-फटकारा ऱ। आशंका इस बात की भी है कि उसी रंजिश में हमला हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed