फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One more surrender in Koiripur Murder Case

कोइरीपुर हत्याकांड के तीसरे अभियुक्त का सरेंडर

Fri, 16 Oct 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

कोइरीपुर कांड में फरार चल रहे तीसरे नामजद अभियुक्त ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रभारी सीजेएम/एसीजेएम द्वितीय सपना शुक्ला ने अभियुक्त को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। चार लोगों की हुई हत्या के इस मामले में दो अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके हैं। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत के पंतनगर मोहल्ले से जुड़ा है।

विज्ञापन



कोइरीपुर के शास्त्रीनगर  मोहल्ले के निवासी लईक अहमद ने बीते सात अक्तूबर को पंतनगर मोहल्ले के निवासी अलाउद्दीन के पुत्र जौहर (18) व गौहर (16), अलाउद्दीन के भाई सरफुद्दीन के पुत्र मैनुद्दीन (30) व जावेद (20) और सरफुद्दीन की पत्नी अमीना बानो(50) को बांका से मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


 जौहर, गौहर व जावेद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि लखनऊ में इलाज के दौरान मैनुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया था हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त लईक अहमद ने बीते बुधवार को  सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सह अभियुक्त लल्लू उर्फ मो.शब्बीर  को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे नामजद अभियुक्त मो.उमर से शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रभारी सीजेएम/एसीजेएम द्वितीय सपना शुक्ला ने अभियुक्त को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में  जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed