Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man entered a house and opened fire; a father and son narrowly escaped.

Meerut News: घर में घुसकर युवक ने फायरिंग की, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

Sun, 29 Nov 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A young man entered a house and opened fire; a father and son narrowly escaped.
दौराला - टांडा गांव में पिता पुत्र पर की गई फायरिंग में बाइक पर लगी गोली का निशान। स्रोत : स्वय
- फोन पर जान से मारने की धमकी देने के बाद घर पहुंचकर गोली चलाने का आरोप, बाइक की टंकी में लगी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। टांडा गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित उपेंद्र पूनिया ने थाना दौराला में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 29 नवंबर को प्रिंस ने उनके बेटे रोहन को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन की रिकॉर्डिंग भी उनके पास होने का दावा किया गया है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रिंस बिना नंबर प्लेट की इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर पहुंचा और अंदर घुसकर पिता-पुत्र पर तमंचे से फायर कर दिया। दोनों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। गोली पास खड़ी बाइक की तेल की टंकी में जा लगी, जिससे नुकसान हुआ। आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed