{"_id":"6b0c5207e14443fef10adb65","slug":"dfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4982051-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फरियादियों की शिकायतों का समय पर करें निस्तारण, थानों में बेहतर व्यवहार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फरियादियों की शिकायतों का समय पर करें निस्तारण, थानों में बेहतर व्यवहार पर जोर
विज्ञापन
- पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने कोतवाली फेज टू का किया निरीक्षण
- डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के दिए निर्देश
नोएडा। गौतमबुद्धनगर के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने जिले की पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थानों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार रात उन्होंने फेज-2 थाने पहुंचकर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को परेशानी न हो। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। मुकदमों से जुड़े दस्तावेज और ऑनलाइन डाटा फीडिंग की स्थिति की भी उन्होंने पूरी जानकारी ली।
सुरक्षा व्यवस्था और पीआरवी की समीक्षा : थाने का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डायल-112 की पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल के पहुंचने के समय की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि पीआरवी बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच सके। पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना मुख्य प्राथमिकता है।