{"_id":"6b0c589bb1219671360fc6f8","slug":"a-young-man-entered-a-house-and-opened-fire-a-father-and-son-narrowly-escaped-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106802-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवक ने फायरिंग की, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवक ने फायरिंग की, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे
विज्ञापन
दौराला - टांडा गांव में पिता पुत्र पर की गई फायरिंग में बाइक पर लगी गोली का निशान। स्रोत : स्वय
- फोन पर जान से मारने की धमकी देने के बाद घर पहुंचकर गोली चलाने का आरोप, बाइक की टंकी में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। टांडा गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित उपेंद्र पूनिया ने थाना दौराला में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 29 नवंबर को प्रिंस ने उनके बेटे रोहन को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन की रिकॉर्डिंग भी उनके पास होने का दावा किया गया है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रिंस बिना नंबर प्लेट की इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर पहुंचा और अंदर घुसकर पिता-पुत्र पर तमंचे से फायर कर दिया। दोनों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। गोली पास खड़ी बाइक की तेल की टंकी में जा लगी, जिससे नुकसान हुआ। आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।