{"_id":"c7ba9019b44a466d1eabdb3da62d91dc","slug":"nominee-shot-at-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बीडीसी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बीडीसी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी महिला बीडीसी को बाइक सवार दो युवकों ने बुधवार की शाम घर के सामने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महायतपुर गांव निवासी जयचंद्र सोनकर की पत्नी राजकुमारी (50) बीडीसी निर्वाचित हुईं थी। राजकुमारी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दूबेपुर ब्लॉक से प्रमुख पद की दावेदार थीं। परिवारीजन और उनके समर्थक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारी में लगे थे। बुधवार देर शाम राजकुमारी गांव में आटा चक्की पर गई थीं। वहां से लौटकर वे घर के सामने पहुंची थीं तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। राजकुमारी जब तक कुछ समझतीं। युवकों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली उनकी पीठ में लगी और वे जमीन पर गिर पड़ीं। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिवारीजन जब तक बाहर निकले हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सरेशाम हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजन गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बीडीसी राजकुमारी और उनके परिवारीजनों से पूछताछ की। राजकुमारी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।