फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Violent collision between two cars; one overturned six times, two injured.

Kangra News: दो कारों में जोरदार टक्कर, एक ने खाए छह पलटे, दो घायल

Fri, 09 Oct 2026 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Oct 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
Violent collision between two cars; one overturned six times, two injured.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी-अंब सपड़ी बाईपास मार्ग पर वीरवार को ओवरटेक करते समय दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और कार सवार सरोज कुमारी निवासी बंगाणा, ऊना और विजय कुमार निवासी खोला, कांगड़ा घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों कारें नादौन की तरफ से एक ही दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान ओवरटेक करते समय दोनों वाहनों में अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार करीब छह पलटे खाते हुए सड़क से लगभग 10 से 15 मीटर दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed