फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur newlywed sarita kumari suspicious death murder allegation sakra mahmadpur

बिहार क्राइम: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में मिला शव; पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 07:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 07:50 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता सरिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में अलमारी के पास मिला। सरिता की शादी करीब छह महीने पहले नीरज कुमार से हुई थी।

विज्ञापन
muzaffarpur newlywed sarita kumari suspicious death murder allegation sakra mahmadpur
मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय सरिता कुमारी का शव उसके कमरे में अलमारी के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सरिता की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी शादी, कमरे में मिला शव

मृतका की पहचान 22 वर्षीय सरिता कुमारी, पत्नी नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सरिता की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। उसका शव घर के कमरे में अलमारी के पास मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मुरौल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप

मृतका के मायके पक्ष के अशोक सहनी ने आरोप लगाया कि वे मीनापुर थाना क्षेत्र के मालटोली गांव के रहने वाले हैं। उनके अनुसार, सरिता के पति का अपनी भाभी के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। सरिता को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। मायके वालों का आरोप है कि इसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई, ताकि पति के कथित अवैध संबंध का खुलासा न हो सके। अशोक सहनी ने बताया कि परिवार को गांव के लोगों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद सभी लोग महमदपुर गांव पहुंचे, जहां सरिता का शव कमरे में पड़ा मिला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि सरिता की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed