फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth Brutally Murdered Over Personal Enmity, Three Accused Detained

सीकर: हिस्ट्रीशीटर पर युवक की हत्या का आरोप, कैंपर से कार रोककर फावड़े से हमला; तीन संदिग्ध हिरासत में

Fri, 09 Oct 2026 08:13 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 08:13 AM IST
सार

राजस्थान के सीकर में आपसी रंजिश के चलते 29 वर्षीय संदीप पिलानिया पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक अजीतपुरा का रहने वाला था। आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में आया और कैंपर से टक्कर मारकर संदीप की कार रोक दी।

विज्ञापन
Youth Brutally Murdered Over Personal Enmity, Three Accused Detained
मृतक संदीप पिलानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर शहर में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर आया और युवक की कार को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने फावड़े से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक की पहचान अजीतपुरा निवासी 29 वर्षीय संदीप पिलानिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

हमले में संदीप पिलानिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

मामले को लेकर गुरुवार दोपहर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संदिग्ध हिरासत में, आपसी रंजिश की आशंका

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

जयपुर रेंज आईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भी सीकर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

क्षेत्र में पुलिस बल तैनात, आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने और हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


वहीं, संदीप पिलानिया की मौत के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed