फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two tourists injured in a road accident at the sharp bend in Dhaliara.

Kangra News: ढलियारा के तीखे मोड़ पर सड़क हादसे में दो पर्यटक घायल

Fri, 09 Oct 2026 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Oct 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Two tourists injured in a road accident at the sharp bend in Dhaliara.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा के तीखे मोड़ पर वीरवार शाम एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो कॉलेज छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया और उसकी और वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों छात्र आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और जालंधर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों बाइक पर हिमाचल घूमने आए थे। धर्मशाला सहित अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने के बाद वे वापस जा रहे थे। इसी दौरान ढलियारा के तीखे मोड़ पर उनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि हादसे में दो छात्र घायल हुए हैं। वाहन और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed