{"_id":"6ac80f1bd7909c9b6601e134","slug":"agra-news-student-body-reached-home-agra-news-c-421-1-sagr1004-18880-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 30 को घर आऊंगी\", कहने वाली बेटी का 9 दिन बाद पहुंचा शव, मातमी कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 30 को घर आऊंगी", कहने वाली बेटी का 9 दिन बाद पहुंचा शव, मातमी कोहराम
विज्ञापन
बाह। एमएम गेट क्षेत्र के पेइंग गेस्ट में रहकर शिक्षक बनने के लिए सुपर टेट की पढ़ाई करने वाली रुदमुली गांव की छात्रा का शव सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को जब घर पहुंचा, तो पूरा परिवार गम और गुस्से में डूब गया। मृतका के भाई ने रोते हुए बताया कि 29 सितंबर को बहन से आखिरी बार बात हुई थी, जिसने कहा था कि वह 30 सितंबर को घर आएगी। परिजनों को क्या पता था कि 9 दिन बाद घर पर उसकी लाश आएगी।
एमएम गेट थाने में 30 सितंबर को दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस जब कॉल डिटेल खंगालते हुए फतेहाबाद में तैनात रुदमुली निवासी लेखपाल शिवजीत भदौरिया तक पहुंची, तो खौफनाक सच सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि मई में उसकी शादी होने के बाद छात्रा उस पर विवाह का दबाव बना रही थी और उसने फतेहाबाद स्थित किराए के कमरे पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह डर के मारे शव को कार से कचौराघाट ले गया और यमुना में बहा दिया।
वर्ष 2017 में हमने यमुना में हो रहे अवैध रेत खनन की शिकायत की थी। इसी पुरानी रंजिश में बेटी को अगवा कर उसकी हत्या की गई और शव बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया। अकेला लेखपाल यह काम नहीं कर सकता, इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। बेटी का मोबाइल, लैपटॉप और जेवर भी गायब हैं।
विज्ञापन
- पीड़ित पिता, निवासी रुदमुली