फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Newly married strangled for dowry.

गला घोंटकर नवविवाहिता की हत्या

Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
सहंगिया गांव में दहेज के लालच में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालीजनों ने शव को पंखे के हुक में फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अकाएंकलां निवासी भानु प्रताप सिंह की पुत्री प्रतिमा सिंह (22) की शादी तीन जून 2015 को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सहंगिया गांव निवासी दयाराम के बेटे आशू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आशू अपने ससुर से दहेज में रुपयों की मांग करता था। रुपयों की व्यवस्था न हो पाने पर ससुराल वाले प्रतिमा को प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत कई बार प्रतिमा ने घर वालों से की थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात ससुराल वालों ने प्रतिमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वालों ने प्रतिमा के शव को कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटका दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद सीओ रामऔतार कर्णवाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर आशू, ससुर दयाराम समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत सीओ ने बताया कि पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगे थे पांच लाख रुपये
दोस्तपुर। बेटी की हत्या की बात सुनकर सहंगिया पहुंचे भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद आशू ने लेखपाल की भर्ती के लिए पांच लाख रुपये किसी को देने के लिए मांगा था। उन्होंने एक लाख रुपये उसे दिया था लेकिन शेष चार लाख रुपये की व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed